हाजी मोहम्मद जकी गौरी बने अंजुमन इस्लामिया के सेक्रेटरी

लखीमपुर खीरी , 30

लखीमपुर खीरी। खीरी टाउन , की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था अंजुमन इस्लामिया खीरी की बैठक में सर्वसम्मति से हाजी मो. जकी गौरी को संस्था का नया सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है।
संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने हाजी मो. जकी गौरी को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में अंजुमन इस्लामिया खीरी समाज की सेवा और विकास के कार्यों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएगी।
नवनियुक्त सेक्रेटरी हाजी मो. जकी गौरी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संस्था के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और समाज की भलाई के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
इस अवसर पर संस्था के कई गणमान्य सदस्य और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top