अम्बेडकर जयंती परशुराम जयती व बैशाखी को लेकर हैदराबाद थाने पर हुई पीस कमेटी की बैठक,

लखीमपुर खीरी , 28

गोला पुलिस क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता मे की गई पीस कमेटी की बैठक, 
गोला गोकर्णनाथ खीरी, आगामी चौदह अप्रैल को पूरे भारत देश मे अम्बेडकर जयंती बडे हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है,
हर जगह बडे उत्साह के साथ गाजे बाजे के साथ बाबा भीमराव अम्बेडकर जयंती का उत्सव मनाया जाता है, लोग अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हवन कीर्तन कर रात्री को भी जागरण करते है।
जिसके चलते गोला पुलिस क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता मे व प्रभारी निरीक्षक हैदराबाद की उपस्थित हैदराबाद थाने पर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया, बैठक मे आये हुये सभी धर्मो के लोगो से पुलिस क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार तिवारी ने आपसी भाईचारे व मेल मिलाप कर आगामी चौदह अप्रैल को अम्बेडकर जयंती उत्सव के साथ ही परशुराम जयंती व बैशाखी का उत्सव मनाया जायेगा, इस दौरान कोई नई परंपरा न डाले और शकुशल अम्बेडकर जयंती मनाये, यदि किसी समुदाय के लोगो ने कोई उन्माद व असामाजिकता फैलाने की कोशिश की तो फौरन ही उस पर कार्यवाही की जायेगी, इस दौरान क्षेत्र के ग्राम प्रधान, बीडीसी मेम्बर, क्षेत्र पंचायत सदस्य के सहित ढखबा पुलिस चौकी इंचार्ज जय नरायन यादव व पुलिस चौकी चौकी इंचार्ज अजान अशोक कुमार सिंह सहित उप निरीक्षक विनोद कुमार पाण्डेय, खेमेन्द्र सिंह, हेमन्त कटियार के सहित क्षेत्र के तमाम पत्रकार व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top