बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने ट्वीट कर स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान पर साधा निशाना

जनपत की खबर , 229

लखनऊ।

सनातन धर्म का बार-बार अपमान करना समाजवादी पार्टी एवं उनके नेताओं की घृणित मानसिकता बन चुकी है। हाल ही में समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा हिंदुओं की आस्था के प्रमुख केंद्र बाबा केदारनाथ, बाबा बद्रीनाथ एवं श्री जगन्नाथ पुरी के बारे में दिया गया बयान न सिर्फ विवादित है बल्कि उनकी ओछी मानसिकता एवं तुच्छ राजनीति को भी दर्शाता है।
उनका यह बयान देश एवं उत्तर प्रदेश के करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने वाला तथा समाज में विद्वेष उत्पन्न करने वाला है, उन्हें अपने इस बयान पर माफी मांगनी चाहिए एवं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव जी को इस विषय पर अपना मत जनता के सामने स्पष्ट करना चाहिए क्या समाजवादी पार्टी उनके इस बयान से सहमत है ?

Related Articles

Comments

Back to Top