*खत्री व पंजाबी खत्री युवक युवतियों का निशुल्क सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करेगी उत्तर प्रदेश खत्री सभा- अचल मेहरोत्रा*

जनपत की खबर , 331

लखनऊ 30 जुलाई। उत्तर प्रदेश खत्री सभा का वार्षिक महोत्सव, खत्री रत्न सम्मान समारोह तथा स्वजातीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन रविवार को लखनऊ के एक रिजार्ट में धूम धाम से सम्पन्न हुआ।
लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित बेबियन इम्पीरियल रिजार्ट में सम्पन्न हुए उक्त समारोह में मौजूद खत्री परिवारों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अखिल भारतीय खत्री सभा के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष, लखनऊ से विधायक रविदास मेहरोत्रा ने खत्री परिवारों का स्वागत करते हुए कहा कि खत्री समाज को एकत्र करने व उनके राष्ट्रीय महत्व को सदैव बनाये रखने के लिए शीध्र ही राष्ट्रीय स्तर पर एक अभियान चलाया जाएगा। आज का यह कार्यक्रम अभियान को सफल बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। 
उत्तर प्रदेश खत्री सभा के प्रदेश अध्यक्ष अचल मेहरोत्रा ने कहा कि आज के इस वार्षिक उत्सव में उत्तर प्रदेश के 42 जनपदों के जिला प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं तथा विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में दिल्ली, पंजाब, बिहार, उत्तराखण्ड, हिमाचल, गुजरात, हरियाणा के खत्री प्रतिनिधि भी महोत्सव में शामिल हुए हैं।
समारोह में अखिल भारतीय खत्री सभा के नव निर्वाचित अध्यक्ष, लखनऊ के विधायक रविदास मेहरोत्रा व नवनिर्वाचित राष्ट्रीय महासचिव अचल मेहरोत्रा सहित खत्री समाज के विभिन्न क्षेत्रों के लोगो को सम्मानित किया गया। 
बैरिस्टर निर्मल सेठ, मशहूर दंत चिकित्सक डा. रोहित खन्ना, समाज सेवी अशोक टंडन व अजय खन्ना को स्मृति चिन्ह देकर खत्री रत्न का सम्मान दिया गया।
कार्यक्रम में बिहार खत्री सभा के शम्मी कपूर, धीरज सहगल, विक्रम कक्कड़, मनोज मेहता, विजय मेहरोत्रा, अजय मेहरोत्रा, हरियाणा से मुकेश पुरी तथा चंडीगढ़, राजस्थान, गुजरात सहित देश के अन्य राज्यों से आए प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। 
अपर जिला जज प्रहलाद टंडन कार्यक्रम में मौजूद रहे।
संजीव मेहरोत्रा, विमल किशोर, बी.आर. मेहरोत्रा राम नाथ खन्ना व बहराइच से मनीष मल्होत्रा सहित अनेक लोगों को जाति गौरव के रूप में सम्मानित किया गया।
अचल मेहरोत्रा ने बताया कि जाति गौरव का सम्मान पाने वालों में अनिल चोपड़ा, के.के. मेहरोत्रा, राकेश मेहरोत्रा रहे। 
राजीव सेठ, उज्जवल सचदेवा, पंकज मेहरोत्रा, प्रदीप कपूर, रवि सेठ, सुबोध कपूर आदि प्रमुख खत्रियों को जाति भूषण का सम्मान प्रदान किया गया। 
अचल मेहरोत्रा ने बताया कि खत्री परिवारों के वैवाहिक परिचय सम्मेलन के ऐतिहासिक परिणाम आए हैं। परिचय सम्मेलन में खत्री व पंजाबी खत्री परिवारों के 2250 युवक युवतियों का पंजीकरण कराया गया है। 323 लोगों ने वर-वधू के लिए विचार विमर्श किये, जिसमें करीब 1300 लड़के लड़कियों की मौजूदगी में 100 रिश्ते भी पक्के हुए हैं।
सम्मेलन में जो 100 रिश्ते पक्के हुए हैं उन सभी वर-वधू व दोनों ओर के परिवारों को बधाई देते हुए अचल मेहरोत्रा ने कहा यदि परिवारों की सहमति हो तो उत्तर प्रदेश खत्री सभा की ओर से लखनऊ में निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह कराया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक अचल मेहरोत्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश खत्री सभा के प्रान्तीय उत्सव को खत्री समाज के लिए उपयोगी व व्यवहारिक बनाये जाने के लिए शीध्र एक कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा।
अचल मेहरोत्रा ने कहा कि खत्री महोत्सव में भारी संख्या में महिलाओं के आगमन से खत्री समाज के महिला सशक्तिकरण अभियान को बल मिला है।  शीध्र ही उत्तर प्रदेश खत्री सभा द्वारा खत्री महिला सम्मेलन का आयोजन लखनऊ से अलावा किसी अन्य जनपद में कराया जाएगा।

Related Articles

Comments

Back to Top