उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने रामनवमी के अवसर पर देश व प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं ।
जनपत की खबर Mar 29, 2023 at 06:25 PM , 267लखनऊः 29 मार्च, 2023
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने रामनवमी के पुनीत पर्व पर देश व प्रदेशवासियों को अपनी शुभकानाएं देते हुए सभी सुखमय व खुशहाल जीवन की कामना की है।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन हमें मर्यादाओं का पालन कर सत्य व धर्म के मार्ग पर चलने की सीख देता है। प्रभु श्री राम सभी पर अपनी कृपा व आशीर्वाद बनाए रखें।
श्री मौर्य ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन, उनका कर्तव्यनिष्ठा और उच्च आदर्श पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा के स्रोत हैं। आइए, हम सब प्रभु राम आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान का संकल्प लें।































Comments