प्रशिक्षु अधिकारी अपनी बेहतर कार्य शैली एंव जन संवाद के माध्यम से आम जन नागरिको मे पुलिस की बेहतर छवि बनाने में कोई कसर न छोडे़-संजय प्रसाद
जनपत की खबर Mar 29, 2023 at 06:15 PM , 353
प्रशिक्षु अधिकारी अधिक से अधिक फील्ड पर जाकर आम जनता के बीच रहते हुए
उनकी समस्याओं का निस्तारण पारदर्शिता से कराये-प्रमुख सचिव गृह
प्रमुख सचिव गृह सेे भारतीय पुलिस सेवा 2020-21 बैच के उत्तर प्रदेश
कैडर के 16 अधिकारियों ने भेंट की
लखनऊः 29 मार्च, 2023
उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह श्री संजय प्रसाद ने प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारियों से कहा कि वे प्रदेश सरकार द्वारा दी गयी जिम्मेदारियों केे समय आम जनता के हितो को सर्वोपरि समझते हुए कार्य करे। जनता की समस्याओं का निस्तारण पारदर्शिता से कराये। उन्होंने कहा कि आई0पी0एस0 अधिकारियो को अपने तैनाती स्थल पर छोटी-छोटी घटनाओं कोे भी गंभीरता से लेकर घटना स्थल पर पहुंच कर वास्तविक जानकारी प्राप्त करनी चाहिए।
प्रमुख सचिव गृह आज अपने लोकभवन स्थित कार्यालय कक्ष के सभागार मे उ0प्र0 कैडर के 74 वंे आर आर वर्ष 2020-21 बैच के 16 प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारियों से भेट कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 बैच के आई0पी0एस0 अधिकारियों को विभिन्न जनपदों मे पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गयी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशिक्षु अधिकारी अपनी बेहतर कार्य शैली एवं जन संवाद के माध्यम से आम जन नागरिकों मंे बेहतर छवि बनाने में कोई कसर न छोड़े।
श्री संजय प्रसाद ने प्रशिक्षु आई0पी0एस0 आधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप सभी जन आकांक्षाओं की कसौटी पर भविष्य में खरा उतरे और पूर्ण मनोयोग से अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करते हुए अधिक से अधिक जनता का विश्वास प्राप्त करे।
प्रमुख सचिव गृह से मिलने आये प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी सर्व श्री अभिजीत कुमार, आदित्य, आदित्य बंसल, अमरिन्दर सिंह, अमृत जैन, अरूण कुमार सिंह, कॅुवर आकाश सिंह, मनोज कुमार रावत, पुष्कर वर्मा, शुभम अग्रवाल, विक्रम दहिया व सर्व सुश्री अंजली विश्वकर्मा, अंशिका वर्मा, किरन यादव, नीतू एवं शाव्या गोयल है। इस मौके पर अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण, श्री संजय एम0 तरडे, सचिव, गृह श्री ए0 वी0 राजामौली एवं श्री बी0डी0 पाल्सन सहित पुलिस उपाधीक्षक, प्रशिक्षण, श्री हरेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे।































Comments