राजकीय आई0टी0आई0 में आयोजित रोजगार दिवस में 72 अभ्यर्थियों का चयन

जनपत की खबर , 311

21 मार्च 2023 लखनऊ।

राजकीय आई0टी0आई0, अलीगंज, लखनऊ, में रोजगार दिवस का आयोजन किया गया जिसमें  7 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसका उद्घाटन  आर0 एन0 त्रिपाठी, नोडल प्रधानाचार्य द्वारा किया गया।

एम0 ए0 खाँ, ट्रेनिंग काउंसलिंग एण्ड प्लेसमेन्ट आफिसर ने बताया कि रोजगार दिवस में 7 कम्पनियों द्वारा 72 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया। जिन्हे प्रतिमाह र 12000 रुपये से 18000 रुपये भुगतान किया जायेगा तथा कम्पनी द्वारा अन्य सुविधाएं भी दी जायेंगी। एम0 ए0 खाँ ने अभ्यर्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पहली नौकरी को किसी भी दशा में छोडना नही चाहिए तथा एक बार नौकरी मिल जाने के बाद अभ्यर्थी दूसरी नौकरी स्वयं खोज लेंगे तथा उनके अन्दर आत्मविश्वास भी बढेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top