*ईपीएस-95 पेंशनरों के विकल्प पत्र भरने हेतु कैम्प का आयोजन*

जनपत की खबर , 277

लखनऊ, 13 फरवरी। माo सुप्रीम कोर्ट  एवं ईपीएफओ द्वारा उच्च पेंशन के संयुक्त विकल्प भरने की अंतिम तिथि 3 मार्च 23 निर्धारित की गई है। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति द्वारा देशभर में शिविर लगाकर विकल्प पत्र भरने  में पेंशनरों की सहायता की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 14-02-2023  को प्रातः    11 बजे से 2 बजे तक परिषद कार्यालय चारबाग बस स्टेशन लखनऊ  में कैम्प  लगाया जाएगा, जिसमें लखनऊ और आसपास के जिलों के सार्वजनिक एवं निजी संस्थानों के पेंशनर के लिए विकल्प पत्र उपलब्ध कराने एवं उसको भरवाने में सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि अंतिम तिथि पूर्व सभी  सेवानिवृत्त कर्मी विकल्प पत्र  भरकर ईपीएफओ भेज सकें। 
समिति के लखनऊ मंडल के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष श्री राजेश तिवारी व सचिव अशोक बाजपेई कैम्प से पूर्व सभा आयोजित कर विकल्प पत्र के सम्बंध में दिशानिर्देश भी देंगें। 

Related Articles

Comments

Back to Top