राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू एक दिवसीय वाराणसी यात्रा आज
जनपत की खबर Feb 13, 2023 at 10:55 AM , 226लखनऊ/वाराणसी।
राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू एक दिवसीय वाराणसी यात्रा पर आज
आएंगी वाराणसी, एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रपति का करेंगे अगवानी,
दोपहर 3:00 एयरपोर्ट पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू,
राष्ट्रपति मुर्मू का प्रथम काशी आगमन होगा, सुरक्षा को लेकर बाबतपुर एयरपोर्ट से शहर तक पूर्वाभ्यास किया गया, इस दौरान पूरे रूट पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है, राष्ट्रपति के स्वागत में काशी सजकर तैयार हो गई है एयरपोर्ट से राष्ट्रपति कार से सबसे पहले काल भैरव मंदिर का दर्शन पूजन करेंगी उसके बाद काशी विश्वनाथ धाम में विधिवत दर्शन पूजन करेंगी, राष्ट्रपति शाम को गंगा आरती भी देखेगी,
उनकी मौजूदगी में होने वाली गंगा घाट की आरती भी बेहद खास होगी
बाबतपुर हवाई अड्डे से लेकर दशाश्वमेध घाट तक चप्पे-चप्पे पर चौकसी के साथ ही निगरानी की पुख्ता व्यवस्था रहेगी , उनका काफिला जिस मार्ग से गुजरेगा, उस पर यातायात 15 मिनट पहले रोक दिया जाएगा
राष्ट्रपति देर शाम दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी































Comments