भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बीजेपी पार्टी के राज्यमुख्यालय पर गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर झंडारोहण किया।

जनपत की खबर , 554

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने पार्टी के राज्यमुख्यालय पर गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर झंडारोहण किया। श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने प्रदेश की जनता को गणतंत्र पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संकल्प के साथ अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ना है और भारत को सशक्त राष्ट्र बनाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करना है।
श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के पथ पर अग्रसर है। माननीय नरेन्द्र मोदी जी के संकल्प सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास से जन-गण-मन जुड़कर आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास, समृद्धि, आत्मनिर्भरता, सुशासन व अंत्योदय लक्ष्य की पूर्णता में हम सभी सहभागी बने तथा गणतंत्र की मजबूती के लिए अपने अधिकारो व कर्तव्यों का निर्वहन करें।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री गोविंद नारायण शुक्ला, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह प्रभारी चौधरी लक्ष्मण सिंह, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, शिवकुमार पाठक सहित कई प्रमुख नेता, पार्टी पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top