श्री ए0के0 शर्मा 74 वें गणतंत्र दिवस पर मऊ जनपद के पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए
जनपत की खबर Jan 26, 2023 at 08:27 PM , 320मऊ जनपद में 74 वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया
मंत्री ने परेड की सलामी ली और झंडारोहण किया
श्री ए0के0 शर्मा ने मऊ जनपद वासियों सहित देश एवं प्रदेश के निवासियों को 74 वें गणतंत्र व बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी
मंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरण कर प्रोत्साहित किया
भारत देश को और अधिक सामर्थ्यवान, शक्तिशाली और समृद्धवान बनाकर देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, बलिदानियों व शहीदों के सपनों को साकार करें
-नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए0के0 शर्मा
लखनऊ:- 26जनवरी,2022
प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री श्री ए0के0 शर्मा ने 74 वें गणतंत्र दिवस पर आज मऊ जनपद के पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने परेड की सलामी ली और झंडारोहण किया।
इस दौरान मंत्री ए0के0 शर्मा ने कहा कि 74 वें गणतंत्र दिवस पर हम सभी अपने भारत देश को और अधिक सामर्थ्यवान, शक्तिशाली और समृद्धवान बनाएं, जिसका सपना हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, बलिदानियों व शहीदों ने देखा था। उन सपनों को साकार करे। हम अपनी पूरी सामर्थ,पूरी मेहनत, पूरी तन्मयता और तत्परता के साथ और ईश्वर में पूर्ण श्रृद्धा व आस्था रखते हुए हम मेहनत करे। यही मेरा संदेश है। उन्होंने मऊ जनपद वासियों सहित देश एवं प्रदेश के निवासियों को 74 वें गणतंत्र व बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं एवम् बधाई दी।
इसके साथ ही नगर विकास मंत्री ने गणतंत्र दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रथम , द्वितीय , तृतीय स्थान पाने वाले विद्यालयो के बच्चों को पुरस्कार वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित किया।































Comments