वार्ड संसाधन केन्द्र हज़रत गंज पर चार दिवसीय “निपुण भारत मिशन प्रशिक्षण

हेडलाइंस , 905

लखनऊ।बुधवार को चार दिवसीय “निपुण भारत मिशन प्रशिक्षण" का शुभारम्भव र्ड संसाधन केन्द्र हजरतगंज में हुआ। खण्ड शिक्षा अधिकारी जोन-1 श्री नन्द कुमार जी के कुशल मार्गदर्शन में सन्दर्भदाता श्रीमती सुमन पाण्डेय एवं श्री अनिल कुमार जी के द्वारा प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ। जिसमें जोन 1 के शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण का शुभारम्भ सर्वप्रथम खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा सरस्वती एवं द्वीप प्रज्जवलन द्वारा किया गया तत्पश्चात् सन्दर्भदाताओं तथा प्रतिभागियों ने मिलकर सुमधुर स्वर में प्रार्थना' "हमको मन की शक्ति देना" की ..उसके बाद सभी प्रतिभागियों एवं सन्दर्भ- 2-दाता द्वारा अपना परिचय देकर कार्यक्रम शुरू हुआ। जिसमें प्रशिक्षण पूर्व आकलन को प्राप्त लिंक के माध्यम से भरा गया । बाद सन्दर्भदाता श्रीमती सुमन पाण्डेय द्वारा निपुण मिशन पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी को बताया गया कि  निपुण भारत मिशन का प्रारम्भ कब हुआ और इसका उददेश्य क्या है। तथा लक्ष्य एव समय सीमा के विषय में बताया गया। इसके अन्तर्गत बाल वाटिका एवं चहक कार्यक्रम पर भी प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों की अपेक्षाओं पर परिचचा करके मुख्य बिन्दुओं को चर्चा-परिचर्चा को चार्ट पर अंकित किया गया। भोजनावकाश के उपरान्त अनिल कुमार जी के द्वारा गतिविधि "शेर, बन्दूक और दीवार कराई गई, जिसमें सभी  प्रतिभागियों बढ़-चढ़ कर  हिस्सा लिया। उसके बाद सुमन पाण्डेय ने सीखने के सिद्धान्तों पर अत्यन्त रोचक ढंग से चर्चा परिचर्चा की ..तथा Scaffolding, डिकोडिंग, धाराप्रवाह पठन व भाषाई कौशल आदि पर प्रकाश डाला गया । भाषा शिक्षण हेतु कार्य योजना किस तरह बनाई जाए इस पर भी चर्चा हुई, इसके बाद सुमन जी के द्वारा समझकर पढ़ने की रणनीतियां, ध्वनि जागरूकता बच्चों की कल्पनाशक्ति को बढ़ावा देना आदि बिन्दुओं को विस्तार से बताया गया। सभी प्रतिभागियों को भाषाई कौशल के अन्तर्गत एक रोचक गतिविधि कराई गई। जिसमें प्रत्येक समूह को एक शब्द देकर उस पर अधिक से अधिक वाक्य लिखने को कहा गया..सभी ने इसमें बढ़-चढ़ कर गतिविधि के माध्यम से भाग लिया | " निपुण भारत है सपना. हर बच्चा सीखे भाषा और गणना इसी स्लोगन के साथ समय 5:00 बजे प्रशिक्षण के प्रथम दिवस का समापन हुआ जो अत्यन्त ज्ञानवर्धक एवं रोचक रहा।

Related Articles

Comments

Back to Top