औरंगाबाद बेसिक विद्यालय में बच्चों से मिली प्रियंका चोपड़ा

जनपत की खबर , 697

लखनऊ। राजधानी में सोमवार को फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा संस्था यूनिसेफ के कार्यक्रम के लिए दो दिन के दौरे पर लखनऊ में हैं। सोमवार को उन्होंने स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार के बारे में जानकारी ली। वह सबसे पहले वह सुबह बिजनौर और औरंगाबाद बेसिक विद्यालय में शामिल हुईं। यहां उन्होंने बच्चों से शैक्षिक गुणवत्ता की बात करते हुए स्कूल में सुविधाओं कि जानकारी ली। प्रियंका चोपड़ा ने वहां उपस्थित स्कूली छात्र छात्राओं से मिलकर उनसे बात की और बच्चों के साथ सेल्फी लेती भी नजर आईं। इसके बाद एक्ट्रेस यूनिसेफ द्वारा आयोजित सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में 1 सपोर्ट सेंटर 181 आशा केंद्र के कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। बता दें कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ के ग्लोबल गुडविल की एम्बेसडर है।

Related Articles

Comments

Back to Top