मुख्यमंत्री ने गुरु नानक जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं
जनपत की खबर Nov 07, 2022 at 09:06 PM , 397गुरु नानक देव जी ने आडम्बरों और अंधविश्वासों
का प्रतिकार करके समाज को नई दिशा प्रदान की: मुख्यमंत्री
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरु नानक जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
आज यहां जारी एक सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी के सर्व-धर्म समभाव एवं सामाजिक सद्भाव के सन्देश में सम्पूर्ण मानवता का कल्याण निहित है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने आडम्बरों और अंधविश्वासों का प्रतिकार करके समाज को नई दिशा प्रदान की।
मुख्यमंत्री जी ने लोगों से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए गुरु नानक जयन्ती के अनुष्ठान सम्पन्न करने की अपील की है।
-------































Comments