सियर पुलिस चौकी इंचार्ज के रवैया से छुब्ध होकर पत्रकार करेगा सियर चौकी के प्रांगण में अनशन एवं भूख हड़ताल।
जनपत की खबर Nov 08, 2022 at 08:25 PM , 609बेल्थरा रोड (बलिया) एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार का आफिस से गैस सिलेंडर चोरी होने के मामले में तहरीर देने और पुलिस के आला अधिकारियों को ट्वीट करंने के बाद भी उभांव पुलिस के क्राइम इंस्पेक्टर/ प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह अनभिज्ञता जाहिर की है। आज तक कोई करवाई नही होने से पीड़ित पत्रकार 9 नवम्बर दिन बुधवार को पुलिस चौकी सीयर के प्रांगण में भूख हड़ताल करेगा। जिसकी सूचना पत्र के माध्यम उपजिलाधिकारी को दे दिया है। ज्ञात हो एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार अरविन्द यादव का बीते कृष्ण जन्माष्टमी के दिन उनके नगर स्थित आफिस से चोरी हो गया जिसकी तहरीर पीड़ित पत्रकार द्वारा पुलिस चौकी सीयर में दी गयी। साथ इंस्पेक्टर उभांव को भी अवगत कराया। किन्तु पुलिस ने पीड़ित पत्रकार के तहरीर पर आजतक मुकदमा पंजीकृत नही किया है। इसके बाद पीड़ित पत्रकार ने तहरीर ट्वीट करके पुलिस के अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद बलिया पुलिस द्वारा ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी गयी कि उभांव पुलिस को नियमानुसार जांच कर आवश्यक कारवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके बाद भी पीड़ित पत्रकार का मुकदमा उभांव पुलिस द्वारा पंजीकृत नही किया है। इस सम्बंध में जब प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह से बात किया गया तो उनका कहना था कि मुझे इसकी जानकारी नही है। जबकि बलिया पुलिस ट्वीट कर उभांव पुलिस को करवाई के लिए निर्देशित किया है। और करवाई की जा रही है। जिसको लेकर पीड़ित पत्रकार पुलिस के रवैये से छुब्ध होकर बुधवार पुलिस चौकी सीयर के प्रांगण में चौकी प्रभारी और सम्बंधित को निलंबित करने को लेकर भूख हड़ताल करेगा।































Comments