प्रवर्तन की कार्यवाही से लखनऊ परिक्षेत्र में 5152.11 लाख रूपये प्रशमन शुल्क वसूले गए-उप परिवहन आयुक्त

अन्य खबरे , 685

लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देशों का अनुपालन करते हुए परिवहन विभाग अनधिकृत बस संचालन एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ 01 अप्रैल, 2022 से 31 अक्टूबर, 2022 तक लखनऊ परिक्षेत्र में कुल 106398 वाहनों का चालान किया गया तथा 11587 वाहनों को बंद किया गया और इससे कुल 5152.11 लाख रूपये प्रशमन शुल्क वसूल किया गया।उप परिवहन आयुक्त निर्मल प्रसाद ने बताया कि अनधिकृत बस संचालन एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ 01 अप्रैल, 2022 से 31 अक्टूबर, 2022 तक की गई कार्रवाई में 5343 बसों का, 18987 ट्रकों का तथा 82068 अन्य वाहनों का चालान किया गया। इसी प्रकार 1459 बसों, 4201 ट्रकों व 5927 अन्य वाहनों को इस दौरान बन्द करने की कार्यवाही की गयी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की मंशानुरूप अनधिकृत बसों एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों का परिवहन विभाग सख्ती से अनुपालन कराना सुनिश्चित कर रहा है। अनधिकृत वाहनों के खिलाफ कार्यवाही आगे भी चलती रहेगी। उन्होंने बताया कि 01 अप्रैल से 31 अक्टूबर, 2022 तक इण्टरसेप्टर वाहन के माध्यम से की गई प्रवर्तन कार्यवाही के तहत ओवर स्पीड के 2489 वाहनों, ड्रंकन ड्राइविंग के 37 वाहनों का चालान किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top