कौशाम्बी बस स्टेशन एवं आनन्द विहार बस स्टेशन के मध्य 8.363 लाख रु0 की लागत से फुटओवर ब्रिज निर्मित

अन्य खबरे , 364

लखनऊ।गाजियाबाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कौशाम्बी बस स्टेशन और आनन्द विहार (दिल्ली) स्टेशन के बीच सुरक्षा, जाम से मुक्ति एवं लोगों के आवागमन को आसान बनाने के लिए उ0प्र0 परिवहन निगम ने अपने संसाधनों से 8.363 लाख रुपये की लागत से फुटओवर ब्रिज का निर्माण कराया है। इस ब्रिज का निर्माण कार्यदायी संस्था पी0डब्ल्यू0डी0 नई दिल्ली द्वारा किया गया है। इस फुट ओवरब्रिज के बन जाने से बस यात्री सीधे कौशाम्बी बस स्टेशन प्रांगण में ही उतरने लगे हैं, जिससे विभिन्न अवैध बसों, टेम्पों, एवं अन्य वाहनों द्वारा डग्गामारी बंद हो गयी है एवं इससे परिवहन निगम की आय में भी वृद्धि होगी।उ0प्र0 परिवहन निगम के एम0डी0  संजय कुमार ने जानकारी दी की परिवहन मंत्री ने बैठकों में निर्देश दिए थे कि परिवहन निगम की आय बढ़ाये जाने के विकल्पों पर विचार करें एवं अवैध रूप से सवारियों को ढोने वाले वाहनों पर अंकुश लगायें। उन्होंने बताया कि इस फुटओवर ब्रिज के बन जाने से न केवल परिवहन निगम की आय में वृद्धि होगी, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा भी होगी।संजय कुमार ने बताया कि इसके अतिरिक्त कौशाम्बी बस स्टेशन के प्रवेश मार्ग पर पड़ने वाले सकरे नाले की वजह से जाम की समस्या बन गई थी। इसी के दृष्टिगत परिवहन निगम ने गाजियाबाद नगर निगम के सहयोग से नाले के ऊपर पुलिया बनाकर प्रवेश द्वार पर चौड़ा कराया गया है। इससे जाम की समस्या स्थायी रूप से हल हो गयी है। साथ ही उन्होंने बताया कि हापुड़ बस स्टेशन पर यात्रियों हेतु स्थानीय सांसद श्रीमती कांता कर्दम की सांसद निधि के सहयोग से शीतल जल प्याऊ हेतु एक वॉटर कूलर की स्थापना की गई है। साथ ही इस बस स्टेशन पर महिलाओं हेतु पिंक शौचालय एवं यात्रियों के बैठने हेतु यात्री सेन्टर का भी निर्माण पूर्व में कराया जा चुका है।

Related Articles

Comments

Back to Top