139-गोला गोकरननाथ विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन-2022 हेतु 03 नवम्बर, 2022 को मतदान -मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय
जनपत की खबर Nov 02, 2022 at 07:45 PM , 299लखनऊ।
ऽ प्रदेश में 139-गोला गोकरननाथ विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन-2022 हेतु 03 नवम्बर, 2022 को मतदान होगा। मतदान प्रातः 7.00 बजे से शुरू होकर सायं 6.00 बजे तक चलेगा।
ऽ उक्त निर्वाचन क्षेत्र जनपद खीरी में अवस्थित है। उक्त उप निर्वाचन विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 में भारतीय जनता पार्टी के निर्वाचित सदस्य श्री अरविन्द गिरी के निधन के फलस्वरूप हो रहा है।
ऽ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के कम में मतदाता पहचान पत्र के अतिरिक्त
12 अन्य पहचान पत्र (यथा- आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी किए गए फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केन्द्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कम्पनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद् सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार) मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की पहचान किये जाने हेतु मान्य होंगे।
ऽ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निष्पक्ष, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण चुनाव हेतु व्यापक इंतजाम एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है।
ऽ उक्त उप निर्वाचन में 3.91 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 2.06 लाख पुरूष, 1.85 लाख महिला तथा 25 तृतीय लिंग के मतदाता हैं।
ऽ मतदेय स्थलों पर जो मतदाता सायं 6ः00 बजे उपस्थित रहेंगे, उन सभी मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जा सकेगा।
ऽ 139-गोला गोकरननाथ विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में 07 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहें हैं।
उक्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से 01 महिला अभ्यर्थी भी चुनाव मैदान में है।
ऽ उक्त उप चुनाव में कुल 441 मतदेय स्थल तथा 222 मतदान केन्द्र हैं। सभी मतदेय स्थलों पर रैम्प, शौचालय तथा पीने के पानी की सुविधा सुनिश्चित की गई है।
ऽ मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए आयोग द्वारा 01 सामान्य प्रेक्षक तथा 01 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किये गये हैं। उक्त के अतिरिक्त 29 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 03 जोनल मजिस्ट्रेट, तथा 19 माइको ऑब्जर्वर भी तैनात किये गये हैं।
ऽ मतदान के पर्यवेक्षण हेतु लगभग 60 प्रतिशत मतदेय स्थलों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है, जिसका पर्यवेक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं भारत निर्वाचन आयोग तीनों स्तर पर किया जायेगा। उपरोक्त के साथ-साथ आवश्यकतानुसार वीडियो कैमरे की व्यवस्था भी की गई है।
ऽ चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त मात्रा में केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती की गई है एवं ईवीएम के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को दी गई है।
ऽ चुनाव प्रकिया को सम्पन्न कराने के लिए 93 भारी वाहन, 40 हल्के वाहन तथा 1944 मतदान कार्मिक लगाये गये हैं।
ऽ उक्त उप चुनाव में 441 मतदेय स्थलों हेतु मतदान के लिए आवश्यक ईवीएम एवं
वीवीपैट की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था की गई है तथा जनपद में तकनीकी रूप से प्रशिक्षित कर्मियों की व्यवस्था भी की गई है, जिससे कि ईवीएम अथवा वीवीपैट में किसी समस्या की स्थिति में तत्काल उसका निराकरण कराया जा सके।
ऽ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से वोटर इन्फॉर्मेशन
स्लिप सभी निर्वाचकों को वितरित कराई गई हैं, जिसके माध्यम से उन्हें अपने वर्तमान मतदेय स्थल एवं कम संख्या की जानकारी हो सकेगी।
ऽ मतदान की अवधि में सभी बीएलओ को निर्देश दिये गये हैं कि वे मतदाता सूची के साथ हेल्पडेस्क पर उपस्थित रहेंगे एवं आने वाले मतदाताओं की सहायता करेंगे।
ऽ उक्त उप निर्वाचन में कुल 05 आदर्श मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा मीडिया के माध्यम से उक्त उप निर्वाचन के सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए मतदान किये जाने की अपील की गई है।































Comments