कोरोना के खिलाफ जंग में जज साहब भी मैदान में उतरे

हेडलाइंस , 691

धनबाद: पूरा विश्व कोरोनावायरस से परेशान है.कोरोनावायरस ने पूरे विश्व में कोहराम मचा रखा है, लेकिन धनबाद में सभी वर्गों के लोग लगातार कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जुटे हुए हैं और बढ़ चढ़कर इस लड़ाई में हिस्सा भी ले रहे हैं. आज धनबाद जिला जज बसंत कुमार गोस्वामी भी इस लड़ाई में शामिल हुए और पूरे कोर्ट परिसर को सैनिटाइजिंग किए जाने के दौरान वह मौजूद रहे.

आपको बता दें कि सामाजिक संस्था एक और प्रयास के द्वारा कोरोना के इस कहर काल में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बराबर सैनिटाइजिंग की जा रही है। जिसमें जिला पुलिस का भी सहयोग प्राप्त है। धनबाद जिला पुलिस और एक और प्रयास संस्था के द्वारा थाना परिसर,कोर्ट परिसर और वैसे सभी क्षेत्र जहां पर लोगों की भीड़ इकट्ठी होती है. वैसे जगहों को चिन्हित कर सैनिटाइज किया जा रहा है.

Related Articles

Comments

Back to Top