इंडिया मार्क नल का पानी पीने को कहा

हेडलाइंस , 759

लखीमपुर-खीरी। माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार के  दिनाँक 28 सितम्बर 2019 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए गए आदेश के क्रम में ओर धौरहरा लोकसभा की माननीय सांसद श्रीमती रेखा वर्मा जी द्वारा मुख्य  चिकित्साधिकारी खीरी डॉ 0मनोज अग्रवाल को दिए गए आदेश के क्रम में  अधीक्षक डॉ 0बी0 के0 स्नेही  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया/ईसानगर ब्लॉक ईसानगर जनपद लखीमपुर खीरी के बाढ़ प्रभावित गांवों में भेजी जा रही टीमों के क्रम में आज दो चिकित्सकीय टीम डॉ0 इजहार आलम और डॉ0 प्रीति वर्मा ओर अंबुज वर्मा  फार्मासिस्ट हरनाथ मौर्य एएनएम पूनम जैसवाल रागिनी जैसवाल  मीरा मिश्रा पारुल भारती के नेतृत्व में दुर्गापुर पड़री ओर  चंदवापुर पड़री गांवो में भेजकर  दबा बितरण ओर रक्त पट्टिका बनाने का काम आज भी जारी रहा।ये केम्प यहाँ के प्राथमिक विद्यालयों में लगाये गए ।इस दौरान गांव के संभ्रांत नागरिक श्री संतोष सिंह होमगार्ड भी मौजूद रहे ओर इनका पूरा सहयोग भी मिला। इस दौरन मरीजो को निशुल्क दबा दी गई।और बुखार पीड़ित मरीजो की रक्त की जांच भी की गई।इस दौरान स्वास्थ्य शिक्षा भी दी गई।सभी मरीजों को आस पास की साफ सफाई के अलावा व्यक्तिगत सफाई पर भी ध्यान देने को कहा गया।शोचालय का प्रयोग करने और हाथों की सफाई रखने को बताया गया। इंडिया मार्क नल का पानी पीने को कहा गया।इसके लिए क्लोरीन की गोलियां भी बांटी गई।20 लीटर बाल्टी पानी मे 1गोली डालने पर 30 मिनट बाद पानी पीने के लिए शुद्ध पेयजल  प्राप्त होता है।गरम ओर ताजा खाना खाने को बताया गया।बाशी खाना बिल्कुल  न खाएं।ताजा मौसमी फलों का प्रयोग करे और ताजी हरी साग सब्जियों का प्रयोग करे।किसी भी तरह की आकस्मिक स्थिति पैदा होने पर 108 एम्बुलेंस से सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आकर दिखाए।इसके पहिले प्रधान जी के माध्यम से ब्लीचिंग पाउडर और एंटी लार्वा  का छिड़काव संचारी रोग कार्यक्रम के माध्यम से कराया गया था।आज 132 के करीब मरीज दुर्गापुर पड़री में ओर चंदवापुर पड़री में 57 मरीजों का परीक्षण किया गया और 30 लोगो की रक्त पट्टिकाएं भी बनाई गई।डॉ0 स्नेही ने बताया कि शासन के द्वारा ही शनिवार और रविवार को 14 जगहों जहाँ पर दलित प्रधान है बाली ग्रामपंचायतो के तालाबो में गम्बूसिया मछली डाली गई थी जो भी एंटी लार्वा का काम कर मच्छरों के लार्वा को खा जाती हैं।इससे भविष्य में मच्छर जनित रोगों दिमागी बुखार  जे ई डेंगू मलेरिया फाइलेरिया  चिकनगुनिया  आदि के केसों में कमी आएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top