बेसिक विद्यालय अलीनगर सुनहरा में वृक्षारोपण जन आंदोलन 2022 के तहत हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

हेडलाइंस , 722

लखनऊ।
वृक्षारोपण जन आंदोलन 2022 के अवसर पर नगर क्षेत्र जोन एक के परिषदीय बेसिक विद्यालय अलीनगर सुनहरा में वृक्षारोपण किया गया । वृक्षारोपण प्रधानाचार्या राकेश कुमार पाण्डेय, शिक्षा मित्र  के द्वारा किया गया ।  इस अवसर पर समाजसेवी आरती पाण्डेय अध्यक्ष पार्वती स्मृति सेवा संस्थान लखनऊ उपस्थित रहीं। स्कूल द्वारा वन महोत्सव  के अन्तर्गत पौधारोपण कार्यक्त्रम में  स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा संयुक्त रूप से भिन्न भिन्न प्रकार की प्रजाति के पौधे लगाए गए  जिसमें दो नीम के , तीन पीपल, एक आम, एक अनार, दो अमरूद, एक पपीता, एक केला, पांच गुलाब, एक नींबू, एक तुलसी, तथा पांच सदाबहार के पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षकों छात्रों व व अभिभावकों द्वारा पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई। और वन विभाग की "हरितमा अमृत वन" एप पर वृक्षारोपण की फोट भी जियो टैगिंग की गई।

Related Articles

Comments

Back to Top