तिवारीपुर थाने में तैनात दरोग़ा के बेटे की गोली मार कर हत्या

अन्य खबरे , 577

गोरखपुर ।

चरण लाल चौराहा कोतवाली इलाक़े में गत रात्रि रोहित सिंह (32) के दोस्तों ने ही रुपए के लेन देन में सीने से सटाकर गोली मार दी थी।परिजन तत्काल घायल रोहित को लेकर बी आर डी मेडिकल कॉलेज ले गए जहां चिकित्सकों ने हायर सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर हत्यारे दोस्तों के खिलाफ नामजद एफ आई आर हुई है।
मृतक के पिता बलिया निवासी रमाकांत सिंह गोरखपुर के तिवारीपुर थाने में दरोगा हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top