अब डी एन ए टेस्ट से पता चलेगा कि लाश सूरज की है या रमजान की

अन्य खबरे , 650

कौशांबी।

कौशांबी के सैनी इलाक़े में गत 11 जून को एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। लाश की शिनाख्त के लिए पुलिस बहुत परेशान थी इसी बीच कौशांबी के निवासी शब्बीर और उनकी पत्नी ने लाश की शिनाख्त अपने 22 वर्षीय पुत्र रमज़ान के रूप में की।पुलिस ने भी क़ानूनी औपचारिकता पूर्ण करने के पश्चात लाश शब्बीर के सुपर्द कर दी।जिसको घर वालों ने सुपुर्देखाक किया।
इस बीच सैनी पुलिस के पास फतेहपुर निवासी संतराज ने पहुंच कर फोटो और कपड़ों से उसी लाश को अपने 20 वर्षीय पुत्र सूरज की होने का दावा कर दिया जिसमें पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में खुद उलझ गई की लाश किसकी है।ये मामला जिलाधिकारी कौशांबी के संज्ञान में आया तो उन्होंने लाश को दुबारा 3 जुलाई को क़ब्र खुदवाकर उसका डी एन ए और दोनो परिवारों का डी एन ए टेस्ट करवाने का आदेश दिया।डी एन ए टेस्ट के लिए सैंपल लखनऊ की प्रयोगशाला में भेजा गया है।
डी एन ए टेस्ट ही अब निर्धारित करेगा कि लाश सूरज की है या रमज़ान की।

Related Articles

Comments

Back to Top