20 लीटर अवैध देसी कच्ची शराब बरामद,युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हेडलाइंस , 425

लखनऊ। अवैध कच्ची देशी शराब बेच रहे एक युवक को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किया गिरफ्तार युवक के कब्जे से पुलिस ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज ने बताया कि मोहनलालगंज पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत रात में गश्त पर थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली की सिसेंडी क्षेत्र के ललूमर गांव में सत्रोहन पाल अवैध कच्ची शराब बेच रहा है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शराब बेच रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया युवक के कब्जे से 20 लीटर अवैध देसी कच्ची शराब बरामद किया गया है आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधि नियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है

Related Articles

Comments

Back to Top