ईमानदार सरकार में कर्मचारी और ठेकेदार सरकार को लगा रहे पलीता
जनपत की खबर Jul 02, 2022 at 06:40 PM , 404लखनऊ। किला मोहम्मदी ड्रेन (नाला) सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र नगर निगम से होते हुए सई नदी तक जाता है यह लंबा नाला हैं जिसकी सफाई की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश का सिंचाई विभाग टेंडर डालकर बरसात के पहले करवाता है इस बार भी सरकारी टेंडर के माध्यम से इसकी सफाई की जा चुकी है सुदूर ग्रामीण अंचल माती अमोल आदि के किसानों ने बताया कि इस नाले की सफाई के नाम पर केवल दिखावा किया जा रहा है जहां पर पुलिया और सड़क हैं वहां तो सफाई दिखा दी गई है किंतु जहां किसानों की सैकड़ों बीघा जमीन है वहां नाले से जल कुंभी तक नहीं हटाई गई है सफाई छोड़ छोड़ कर की गई है पहली बरसात में ही नाला जाम होकर खेतों में भर गया है माती ग्राम सभा के काश्तकार अजय अवस्थी हनुमान प्रसाद राम लखन सुरेश कुमार आदि दर्जनों किसानों ने बताया कि धान रोपाई का समय है नाले की सफाई सही से ना होने के कारण जलभराव हो रहा है जिससे सैकड़ों बीघा फसली भूमि डूब जाती है और हर बार भयंकर नुकसान होता है अब जबकि इसका काम सिंचाई विभाग से बरसात के पहले कागज पर करवा दिया गया है। मौके पर हम लोगों के खेत के बगल में पूरा नाला जाम पड़ा है जिससे पानी आगे नहीं जाएगा और हम लोगों की फसलें डूब जाएंगी। किसानों ने बताया जब यह शिकायत सफाई काम करवा रहे मुंशी सुपरवाइजर से कही गई तो उसने बताया कि ठेकेदार से बात करो। ठेकेदार ने कहा हम को जितना करना था कर चुके। संबंधित इंजीनियर ने बात करने पर बताया जहां जहां पर छूट गया है उसको दुरुस्त करवा दिया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है की तत्काल मौके पर उच्च अधिकारी स्थलीय निरीक्षण करें तो सारी तस्वीर साफ हो जाएगी और भ्रष्टाचार का एक बहुत बड़ा खुलासा हो जाएगा। इसी तरह इधर-उधर करा कर बरसात के पहले सफाई के नाम पर पूरा पैसा निकाल लिया जाता है मौके पर साफ न होने की वजह से नाला उफनाता है और सैकड़ों बीघा जमीन की फसल नाले में जल मग्न हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया शिकायत मौखिक रूप से सिंचाई विभाग के अधिकारियों से भी की गई है। लेकिन शीघ्र समस्या का समाधान ना हुआ तो सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र दिया जाएगा। पूछने पर ग्रामीणों ने बताया ईमानदार सरकार से बहुत उम्मीदें थी जिस पर कुछ कर्मचारी और ठेकेदार पलीता लगा रहे हैं।































Comments