आशियाना पुलिस ने तीन शातिर चोरो को किया गिरफ्तार

जनपत की खबर , 404

लखनऊ| आशियाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र स्थित खजाना मार्केट के एक दुकान का ताला तोड़ चोरी करने वाले तीन शातिर चोर मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर उनके पास बरामद चोरी के सामानो के आधार पर दर्ज मुकदमे कार्यवाई करते हुए जेल भेज दिया है|आशियाना कोतवाली प्रभारी दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि दो दिन पूर्व खजाना मार्केट में दुकान का ताला तोड़ बेखौफ चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर चोरो का तलाश किया जा रहा था वहीं शनिवार को मुखबिर की सूचना पर तीन शातिर चोरो को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास दुकान से चोरी किया गया सामान एक बैटरी , तीन प्लास्टिक के डिब्बे जिसमे विभिन्न कम्पनियो के पान मशाला , दो टीशर्ट , एक लोवर व क्लासिक सिगरेट का पैकेट बरामद हुआ है | पुलिस के पूछताछ में शातिरों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए अपना परिचय राज कश्यप पुत्र सुभाष कश्यप निवासी खजाना मार्केट थाना आशियाना लखनऊ ,शनि शर्मा पुत्र इंद्रपाल शर्मा निवासी 87/88, सेक्टर आई थाना आशियाना लखनऊ व कृष्णा यादव पुत्र शिव नारायण यादव निवासी ई/753 सेक्टर आई थाना आशियाना लखनऊ के रूप में दिया है | शातिरों पर दर्ज मुकदमे में कार्यवाई कर जेल भेज दिया गया है |

Related Articles

Comments

Back to Top