*सेवानिवृत्त होने से सात दिन पहले हटाए गए लखनऊ विकास प्राधिकरण के मुख्य अभियंता*

जनपत की खबर , 337

लखनऊ: लखनऊ विकास प्राधिकरण के मुख्य इंजीनियर इंदु शेखर सिंह रिटायर्ड होने से सात दिन पहले हटा दिए गए. इंदु शेखर सिंह पिछले कुछ दिनों से कई विवाद घिर गए थे. उनके कार्यालय में पिछले दिनों टेंडर के मामले में ठेकेदारों के गुटों में भिड़ंत हो गई थी. इसके अलावा भी उन पर कई आरोप भी लगाए गए हैं. यह कार्रवाई आवास विभाग ने की है.

इंदु शेखर सिंह करीब साढ़े तीन साल से प्राधिकरण में तैनात हैं. 30 जून को उन्हें रिटायर्ड होना था. अपने लंबे कार्यकाल के दौरान कई बार उनको विवादों से घिरना पड़ा. लेकिन उनका बाल भी बांका नहीं हो सका. इस बार शासन ने उनको रिटायर्मेंट से ठीक सात दिन पहले ही हटा दिया है. आवास विभाग के विशेष सचिव अरविंद कुमार चौरसिया की ओर से एक आदेश जारी किया गया. उसमें उनको तत्काल प्रभाव से आवास बंधु में जॉइन करने के लिए कहा गया है.

वहीं, लखनऊ विकास प्राधिकरण के कई लिपिकों को अलग-अलग पटलों पर भेज दिया गया. उनको तत्काल प्रभाव से नए पटल पर ज्वाइन करने के लिए कहा गया है. केवल लिपिक का ही नहीं अभियंताओं का भी तबादला अलग-अलग जोन में कर दिया गया है.

Related Articles

Comments

Back to Top