अदभुत प्रथा : पुत्री की पिता से शादी की प्रथा

हेडलाइंस , 645

कहते है की पिता और पुत्री का रिश्ता काफी पवित्र होता है। पिता हमेशा अपनी बेटी की हिफाजत करता है. कोई पुत्र पिता की देख्बाह्ल करे न करे लेकिन पुत्री हमेशा अपने पिता की देखभाल करती है . अपने ससुराल में रहते हुए बही अपने पिटा के प्रति चिंतित रहती है .लेकिन अगर आपसे हम कहें कि दुनिया में एक ऐसी जगह है जहां बेटियों की शादी उसके पिता से ही करवा दी जाती है तो? शायद आपको यकीन ना हो, लेकिन ये बात बिल्कुल सच है. समाज में अक्सर हमें अजीबोगरीब और अदभुत  प्रथाएं देखने को मिलती है. जिन्हें देखकर हमें हैरानी भी होती है और कभी-कभी हंसी भी आती है. ऐसी ही एक प्रथा के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं.. इसके बारे में जान  सुनकर आपको हैरानी तो होगी ही साथ में आप यह सोचने के लिए भी विवश हो जाएंगे कि समाज में ऐसा कैसे हो सकता है. बांग्लादेश के मंडी जन जाति में यह अजीबोगरीब परंपरा प्रचलित है.

इस घिनौने प्रथा की शिकार हुई एक महिला ने अपना दर्द लोगों के साथ साझा किया था. यहां रहने वाली 30 वर्ष की ओरोला के पिता की मृत्यु तब हो गयी थी जब वह बहुत ही छोटी थी. ओरोला इतनी छोटी थी कि उनकी मां ने दूसरी शादी कर ली.ओरोला ने बताया कि उनके दूसरी पिता का नाम नॉटेन था. नॉटेन को वह बहुत पसंद करती थी और यही सोचती थी कि उसकी मां कितनी किस्मत वाली है जिसे नॉटेन जैसा पति मिला. लेकिन जब ओरोला बड़ी हुई तब उसे पता चला कि उसके दूसरे पिता ही उसके पति हैं, ये सुनते ही ओरोला के कदमों तले जमीन खिसक गई। उसने पिता की तरह जिस आदमी को देखा, बाद में पता चला कि तीन साल की उम्र में ही उसकी शादी पिता से करवा दी गई थी..
यह एक ऐसी प्रथा है जहां कम उम्र में विधवा हुई लड़कियों की शादी दूसरे व्यक्ति से करवा दी जाती है और जब वह महिला किसी बेटी को जन्म देती है तो उसकी शादी भी उसी व्यक्ति से करवाई जाती है. माना जाता है कि कम-उम्रका पति नई पत्नी और उसकी बेटी का भी पति बनकर दोनों की सुरक्षा  लंबे वक्त तक कर सकता है. ये बड़ी ही अजीब प्रथा होती है .ताज्जुब की बात तो ये है कि आज भी यह कुप्रथा मंडी में प्रचलित है.

Related Articles

Comments

Back to Top