रश्मि खण्ड महिला मंडल ने बड़े ही धूमधाम से मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

हेडलाइंस , 1050

लखनऊ।

विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी। इसे 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। तभी से लोग पूरे विश्व में पर्यावरण दिवस किसी त्योहार की तरह बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं.. इसी कड़ी में आज लखनऊ के शारदा नगर क्षेत्र के कालेश्वर मन्दिर परिसर में आज दिनांक 5जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर  ""रश्मि खण्ड लखनऊ के तत्वावधान में  महिला मंडल के  द्वारा  वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कालेश्वर मन्दिर परिसर रश्मिखंड लखनऊ में  महिला मंडल के द्वारा बरगद,पीपल, बेल,नीम तथा आंवला आदि वृक्षो का रोपण किया गया। महा मंत्री यामिनी द्विवेदी ने बताया कि प्रकृति ने हमें सब कुछ दिया है.. अब हमारी बारी है...प्रदूषण मुक्त पर्यावरण  बनाने के लिए जनमानस को जाग्रत करना हमारा उद्धेश्य है l" वहां उपस्थित महिला मंडल की सभी महिलाओं नें समस्त क्षेत्रवासियों से विनम्र निवेदन किया और कहा कि आप सब  भी अपने आसपास वृक्षारोपण  कर अपने क्षेत्र और पर्यावरण को स्वच्छ और हरा भरा बनाए।।
घरों में गमलों में लगाए पौधे वृक्षारोपण नही कहलाता है ये सिर्फ हमको हरियाली का अहसास कराते है जबकि भूमि में लगे वृक्ष मिट्टी का कटान रोकते हैं ,शुद्ध हवा,वर्षा को आमंत्रण, फल और छाया प्रदान करते हैं  अतः पृथ्वी मां का श्रृंगार करते हुए उन वृक्षों की पुत्रवत सुरक्षा भी करें। इस पवित्र कार्यक्रम में मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सुधा दीक्षित, महा मंत्री यामिनी द्विवेदी, मंत्री श्रीमती आभा शुक्ला, कोषाध्यक्ष प्रभा यादव, सदस्य गुड़िया शुक्ला,शोभा मिश्रा आदि जागरूक महिलाओं ने भाग लिया।

Related Articles

Comments

Back to Top