*वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने जनपद हापुड़ स्थित फैक्ट्री में घटित दुर्घटना में हुई जनहानि पर दुःख व्यक्त किया*

जनपत की खबर , 641

लखनऊ: 5 जून 2022।

उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने जनपद हापुड़ स्थित फैक्ट्री में हुई दुर्घटना से होने वाली जनहानि पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं ब्यक्त करते हुए कहा है कि इस विस्फोट दुर्घटना में हुई जान माल की हानि अत्यंत दुखद है। 

श्री खन्ना ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व दुर्घटना में घायल लोगों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top