जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं : मोदी

हेडलाइंस , 454

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच देश के लोगों को फिर आगाह किया है। उन्होंने दो गज की दूरी रखने की पुरानी नसीहत दोहराते हुए उसे नारे की शक्ल में कहा है। उन्होंने कहा है- दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी। प्रधानमंत्री ने देश के लोगों को कोरोना वायरस के प्रति लापरवाही नहीं बरतने की सलाह देते हुए कहा- जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं।

प्रधानमंत्री ने शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएमएवाई ग्रामीण योजना के तहत मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में बने एक लाख 75 हजार घरों के लोगों के गृह प्रवेश के ऑनलाइन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री ने मंत्र दिया- याद रखिए, जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं। दो गज की दूरी, मास्क है जरुरी। इस मंत्र को भूलना नहीं है। आपका स्वास्थ उत्तम रहे इसी कामना के साथ सबको धन्यवाद, शुभकामनाएं।

Related Articles

Comments

Back to Top