*बजट पर विभिन्न राजनेतिक दलों ने व्यक्त की प्रतिक्रियाएं*
हेडलाइंस May 27, 2022 at 11:55 AM , 384भेलसर(अयोध्या)योगी सरकार 2.0 द्वारा सदन में पेश किए गए सामान्य बजट पर राजनेतिक दलों से जुड़े नेताओं,सामाजिक व समाज के अन्य वर्ग के लोगो ने मिश्रित प्रतिक्रियाएं व्यक्त की है।जहां एक ओर सत्ता सीन भाजपा से जुड़े नेताओं ने इस बजट को अभूतपूर्व व सबका विकास,सबका विश्वास की भावना को ध्यान में रखकर बनाया गया बजट की संज्ञा देकर इसकी जमकर सराहना की है तो वही दूसरी तरह कांग्रेस,बसपा,सपा ने बजट को प्रदेश की अर्थ व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बता कर आलोचना की है।
कांग्रेस के वरिष्ट नेता जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद शरीफ ने कहा कि इस बजट का वही अंजाम होगा जैसे गत वर्ष इस सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में किए गए अधिकांश वायदो का हुआ है।उन्होंने कहा कि इस बजट में गरीबों,किसानों,बेरोजगारों व महिलाओं का ध्यान नही रखा गया है।उन्होंने इस बजट को लोक लुभावन बताया।वहीं दूसरी ओर बसपा के वरिष्ट नेता व समाजसेवी दानिश हुसैन ने भी कांग्रेसी नेता से मिलती जुलती बाते कहकर सामान्य बजट की आलोचना की है।उन्होंने सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को जनता के साथ फरेब व आंकड़ों की बाजीगरी की संज्ञा देकर कहा सरकार द्वारा पेश किया गया बजट 2024 की तैयारी की पृष्ठ भूमि में पेश किया है।जिस पर अमल होना मुश्किल दिख रहा है।सपा के वरिष्ट नेता सरफराज नसरुल्लाह ने इस बजट को आगामी लोकसभा चुनाव के रंग में डूबा हुआ बजट करार देते हुए इसे जनता के साथ छलावा बताया।उन्होंने कहा कि इस बजट में कुछ ऐसा नही है जिस पर प्रदेश की जनता को कुछ आशा हो और किसानों की जवलंत समस्या छुट्टा जानवरो से निजात के लिए बजट में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।उन्होंने भी इसे लोक लुभावन बजट बताया।



























Comments