*अवैध तमन्चे के साथ आरोपी गिरफ्तार*

हेडलाइंस , 406

भेलसर(अयोध्या)थाना मवई की पुलिस ने अवैध तमन्चे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मवई थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में अपराध नियंत्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रहे थे।अभीयान के दौरान प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह को मुखबिर द्दारा सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति कहीं जाने के लिए सुनबा मोड़ के पास खड़ा है।तभी थानाध्यक्ष ने उपनिरीक्षक चौकी प्रभारी सैदपुर प्रदीप कुमार यादव के नेतृत्व मे हेड का0 भूपेश सिंह व का0 सरस् यादव की टीम को भेजा। मुखबिर द्दारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार यादव ने अपनी पुलिस टीम के साथ अभियुक्त जगमोहन पुत्र चिनगी 30 वर्ष निवासी ग्राम सुनबा थाना मवई को सुनबा मोड़ ग्राम सुनबा से 1 अदद तमन्चा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार कर लिया।सभियुक के विरुद्ध मवई थाना में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।चौकी प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त पर स्थानीय थाना पर कई मुकदमें दर्ज हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top