*आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण पाठशाला का किया गया आयोजन*
अन्य खबरे May 27, 2022 at 11:53 AM , 367*50 से अधिक केंद्रों पर लटकता रहा ताला*
भेलसर(अयोध्या)सरकार के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण पाठशाला का आयोजन किया गया।दर्जनों केंद्र पर आयोजन नही किया गया।
मालूम हो कि सरकार के निर्देश पर बाल विकास खण्ड रूदौली के 209 केंद्रों में परियोजनाधिकारी सहित मुख्य सेविकाएं और आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका को केंद्रों पर पहुंच कर गर्भवती व धात्री महिलाओं को पोषण की जानकारी देनी थी। शहर के आगनबाडी केंद्र नयागंज,सूफियाना,ग्रामीम क्षेत्र के कोलवा,मीसा,मेहनोरा,राम सरन दास पुर सहित दर्जनों केंद्र खुले ही नही।सोहसा आंगनबाड़ी केंद्र पर रेखा पांडेय व बिन्दुमती पांडेय,कायस्थाना में शैलजा मिश्रा ने गर्भवती व धात्री महिलाओं को खानपान,स्तन पान व शिशुओं की देखभाल के बारे में विस्तार से बताया। छह माह तक बच्चों को स्तनपान कराने की सलाह दी।यह कार्यक्रम सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाना था लेकिन लगभग 50 से अधिक केंद्रों पर ताला लटकता रहा।सीडीपीओ सिद्ध दात्री पांडेय ने बताया सभी केन्दों से वाट्सएप पर आयोजन की फोटो माँगी गई है।अभी तक सभी केंद्रों की सूचना नही मिल पाई है।कार्यक्रम नहीं आयोजित करने की जानकारी मुख्य सेविकाओं से मांगी गई है।जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।



























Comments