'ट्रैफिक नियमों का पालन करें, जुर्माना-कार्रवाई दोनों से बचें' एआरटीओ के अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा संगोष्ठी आयोजित

अन्य खबरे , 692

लखीमपुर खीरी 24 मई। उप्र शासन के निर्देश पर खीरी में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के मार्गदर्शन व निर्देशन में विभागों के अंतर विभागीय समन्वय से सड़क सुरक्षा पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा। इसी क्रम में मंगलवार को सड़क सुरक्षा पर संगोष्ठी आयोजित हुई।
मंगलवार को एआरटीओ आलोक कुमार सिंह व रमेश कुमार चौबे की संयुक्त अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों पर परिवहन विभाग के रोड सेफ्टी अवेयरनेस हाल में संगोष्ठी हुई। इसमे जनपद के सभी बस-ट्रक-आटो-ई-रिक्शा, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों एवं चालकों में बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उपस्थित जन-मानस को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी उपलब्ध कराई तथा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता करने वाले व्यक्ति-गुड सेमेरिटन को रू. पांच हजार की धनराशि से पुरस्कृत किये जाने की योजना की जानकारी दी। कार्यक्रम में सूक्ष्म जलपान के बाद गोष्ठी का समापन करते हुए लोगो में पम्फलेट्स, स्टीकर्स व हैंडबिल वितरित किये गये।
एआरटीओ ने कहा कि लोगों में जागरूकता होना ही सड़क हादसे रोकने का सबसे कारगर उपाय है। सभी लोग अगर रोजाना कम से कम दस लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की कोशिश करें, तो हादसों में कमी जरूर आएगी। उन्होंने कहा कि अपनी सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ख्याल रखें। थोड़ी सी लापरवाही के कारण दुर्घटनाएं होती है। यातायात के नियमों का सतर्कता से पालन करें। कार्यक्रम की व्यवस्था व संचालन वरिष्ठ सहायक अंशुमान सिंह तोमर ने किया। गोष्ठी कार्यक्रम में एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे, संभागीय निरीक्षक पंकज, कार्यालय में आने वाले आवेदक, वाहन स्वामी एवं समस्त कार्मिक उपस्थित रहे। उक्त के पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी।

Related Articles

Comments

Back to Top