सैम बच्चों के घर पहुंचे एसडीएम, बाटी सुपोषण किट

अन्य खबरे , 319

मोहम्मदी में संपूर्ण सुपोषण अभियान ने पकड़ी तेजी, एसडीएम ने संभाली कमान
लखीमपुर खीरी 24 मई। खीरी को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह अभिनव पहल "संपूर्ण सुपोषण अभियान" चला रहे है। मोहम्मदी में कुपोषण की रोकथाम व कुपोषण की दर में कमी लाने के उद्देश्य से डीएम की प्रेरणा से मंगलवार को एसडीएम पंकज श्रीवास्तव ने सैम श्रेणी के अति कुपोषित बच्चों के परिवारों, जनसमुदाय को जागरूक किया। इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं क्षेत्रीय आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रही।
एसडीएम पंकज श्रीवास्तव ने तहसील व ब्लाक के गांव गदमापुर व बलमिया के छह अति कुपोषित बच्चो के परिवार से मुलाकात कर सुपोषण किट भेंट की। एसडीएम ने बलमिया गांव के अतिकुपोषित सैम श्रेणी के लवकुश, सुभ, दिव्यांशी, शबनम व गदमापुर गांव में सोनाली, ऊषा के यहां जाकर सुपोषित किट वितरित की। इस किट में एक किलो मूंगफली, 500 ग्राम सोयाबीन, एक किलो गुड़ व एक किलो सत्तू शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रदान की जा रही सुपोषण किट का बच्चों को नियमित एवं समयबद्ध रूप से सेवन कराएं। कभी भी किसी प्रकार की आवश्यकता महसूस हो वहां उन्हें सूचित करें तत्काल निदान कराया जाएगा। डीएम के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में इन बच्चों को सुपोषित करने में प्रशासन पूरी तरह कटिबद्ध है। एसडीएम ने मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जिन्होंने सैम श्रेणी (अति कुपोषित) बच्चों को डीएम के आवाहन पर गोद लिया वह गोद लिए बच्चों का नियमित अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण के निर्देश दिए।

Related Articles

Comments

Back to Top