ऐतिहासिक स्मारक हीरालाल धर्मशाला में सुंदर पाठ एवं भंडारे का आयोजन
अन्य खबरे May 24, 2022 at 08:50 PM , 379लखीमपुर खीरी। बड़े मंगल के अवसर पर लखीमपुर शहर के बीचो-बीच में स्थित ऐतिहासिक स्मारक हीरालाल धर्मशाला की प्रबंध कमेटी के द्वारा धर्मशाला में सुंदर पाठ का आयोजन किया गया। उसके पश्चात हीरालाल धर्मशाला चौराहे पर स्टाल लगाकर भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद को ग्रहण किया। बता दें कि हीरालाल धर्मशाला बिल्डिंग के बगल में बने ओवर ब्रिज पर निकलने वाले वाहनों के कंपन के कारण धर्मशाला की बिल्डिंग जर्जर हो गयी जिसकी अब रिपेयरिंग का काम चल रहा है।
इस मौके पर हीरालाल ट्रस्ट के अध्यक्ष केवल कृष्ण एडवोकेट, मंत्री भोलानाथ गुप्ता, प्रबंधक अमिताभ तिवारी,अरविंद शुक्ला, दीपक पांडे, नीरज सुयश मिश्रा बॉबी एडवोकेट,अवनीश मिश्रा एडवोकेट सहित काफी लोग मौजूद रहे।



























Comments