*अनाधिकृत बसों के संचालन पर प्रशासन का शिकंजा, एक बस सीज, पांच का चालान*
अन्य खबरे May 24, 2022 at 08:59 PM , 306लखीमपुर खीरी। एआरटीओ रमेश कुमार चौबे के नेतृत्व में एआरएम रोडवेज और टीएसआई ने लखीमपुर एवं सिसैया में अनाधिकृत बसों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। अभियान में टीम ने एक बस सीज करने के साथ-साथ पांच बसों का चालान किया।
*एआरटीओ ने संगोष्ठी में दिलाया सड़क सुरक्षा का संकल्प*
एआरटीओ ने संगोष्ठी में मौजूद बस ट्रक ऑटो रिक्शा टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों एवं चालकों को सड़क सुरक्षा का संकल्प दिलाते हुए कहा कि’’ दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनेंगे। चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट पहनेंगे। तेज रफतार से वाहन नहीं चलायेंगे। लेन ड्राइविंग के नियमों का पालन करेंगे। गलत दिशा में वाहन नही चलायेंगे। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नही करेंगे। शराब पीकर या नशें की हालत में वाहन नही चलायेंगे। सडक दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मद्द हेतु सदैव तत्पर रहेंगे।"*बेतरतीब खड़े सात वाहनों का हुआ चालान*
परिवहन विभाग के अफसरों ने यातायात एवं पुलिस टीम समन्वय से जिला मुख्यालय पर रोड साइड खड़े वाहनों पर प्रभावी कार्यवाही की। एआरटीओ रमेश कुमार चौबे ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास अवैध अतिक्रमण हटवाने के साथ-साथ रोड साइड पार्क सात वाहनों का चालान किया गया। इसी के साथ सभी तहसीलों में भी सघन स्तर पर अभियान चला।



























Comments