श्री मोहम्मद आजम खां व श्री अब्दुल्ला आजम को शपथ दिलायी
जनपत की खबर May 23, 2022 at 02:47 PM , 391लखनऊ।
उत्तर प्रदेश विधान सभा के मा0 अध्यक्ष, श्री सतीश महाना ने आज दिनांक 23 मई, 2022 को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में रामपुर जनपद से निर्वाचित विधायक, श्री मोहम्मद आजम खां व श्री अब्दुल्ला आजम को विधान सभा की सदस्यता की शपथ दिलायी।
श्री मोहम्मद आजम खां व श्री अब्दुल्ला आजम ने विधान सभा अध्यक्ष, श्री महाना के समक्ष उपस्थित होकर शपथ ग्रहण की। विधान सभा अध्यक्ष ने उन्हें संविधान, विधान सभा कार्य संचालन नियमावली भेंट की। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने मा0 सदस्य को बधाई देते हुए कहा कि वह विधान सभा में एक जागरूक एवं सफल विधायक के रूप में कामयाब हो और जीवन में यशस्वी हो तथा सदन में होने वाले वाद-विवाद में हिस्सा लेकर अपने क्षेत्र की जनता के जनहित की समस्याओं के निराकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये।
इस अवसर पर विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री प्रदीप कुमार दुबे व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।































Comments