राज्यपाल का अभिभाषण शुरू होते ही हंगामा,सपा ने लगाए वापस जाओ के नारे

जनपत की खबर , 327

लखनऊ।उत्तर प्रदेश विधानमंडल का वर्ष 2022 के साथ ही यह अठारहवीं विधान सभा का भी पहला सत्र सोमवार से शुरू हो गया। इस सत्र में राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पारित कराएगी। सत्र की शुरुआत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से हुई। राज्यपाल ने जैसे ही अभिभाषण शुरू किया वैसे ही सपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। बेरोजगारी, महंगाई को लेकर सपा विधायकों को नारेबाजी की।
विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए गरीबों, किसानों और नौजवानों के हितों के लिए किसी भी प्रकार की चर्चा-परिचर्चा के लिए सरकार सदैव तैयार रहेगी। सभी सदस्यों को सदन में अपनी बात रखने का मौका भी मिलेगा। यूपी विधानसभा के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान समाजवादी पार्टी के सदस्य जोरदार हंगामा कर रहे हैं। सपा विधायकों ने वेल में आकर कर जमकर हंगामा कर रहे हैं। विधायक हाथ में अलग-अलग प्ले कार्ड लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान वार्षिक बजट 2022-23 आगामी 26 मई को सदन में पेश किया जाएगा।यूपी विधानसभा सत्र में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का अभिभाषण खत्म हो गया है। राज्यपाल का विधानसभा में भाषण करीब एक घंटे तक चला। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी में विद्यालयों को बेहतर किया गया। साथ ही प्रदेश में तीन नई स्टेट यूनिवर्सिटी की भी शुरुआत हुई। इस दौरान अभिभाषण के बाद विधानसभा में राष्ट्रगान गया गया।राज्यपाल के अभिभाषण में सपा विधायकों ने नारेबाजी की। नारे लगाते हुए विधायकों ने कहा की वापस जाओ। महंगाई बेरोजगारी की तख्तियां लेकर बीजेपी पर जमकर कि नारे लगाते हुए वेल में पहुंचे। वहीं ट्वीट करते हुए कहा कि महंगाई, बेरोज़गारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, भर्ती परीक्षाओं में धांधली, सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक भ्रष्टचार, ग़रीबों के घरों पर चल रहे बुलडोज़र, बेहिसाब बिजली कटौती, असुरक्षित बेटियों, किसानों की दुर्दशा के मुद्दों पर सरकार से जवाब दे।

Related Articles

Comments

Back to Top