*संस्थाओं से अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को ओ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण कराने हेतु 23 मई 2022 तक मांगे गए आवेदन*

जनपत की खबर , 290

लखनऊ : 21 मई 2022

पिछड़ा वर्ग कल्याण निदेशक डॉ. वंदना वर्मा ने बताया कि भारत सरकार के अधिकृत संस्था नीलिट से मान्यता प्राप्त संस्थाएं अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को ओ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण कराने हेतु संबंधित जनपदों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने हेतु पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की वेबसाइट पर जाकर निर्धारित प्रारूप पर संस्था द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 मई 2022 निर्धारित है।

डॉo वर्मा ने बताया कि आवेदक संस्थाएं समस्त अभिलेखों तथा उपलब्ध संसाधनों से संबंधित विवरण सहित निदेशालय पिछड़ा वर्ग कल्याण अथवा संबंधित जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कार्यालय में 23 मई शाम 5:00 बजे तक उपलब्ध करा सकते हैं

Related Articles

Comments

Back to Top