बेसिक विद्यालय अलीनगर सुनहरा में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया 'सड़क सुरक्षा सप्ताह'

जनपत की खबर , 486

लखनऊ। उत्तर प्रदेश  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह के निर्देशन में बेसिक शिक्षा परिषद के जिले भर के स्कूलों में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया इस दौरान रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं की धूम मची रही। वहीं खण्ड शिक्षा अधिकारी नन्द कुमार जोन एक के दिशा निर्देशन में नगर क्षेत्र जोन एक में सभी स्कूलों में सड़क सुरक्षा सप्ताह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इसी जोन के.बेसिक विद्यालय अलीनगर सुनहरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार पाण्डेय नें छात्रों और ग्रामीणों को यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई साथ ही यातायात नियमों, दुर्घटना व परिवहन विभाग द्वारा चालान की कार्रवाई के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।विद्यालय के बच्चों ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को सड़क सुरक्षा नियम समझाये। लोगां से हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर गाड़ी न चलाने जैसी बातें भी बताई। इस कार्यक्रम के तहत विद्यालय में छात्रों के बीच पेंटिंग व पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई प्रतियोगिता में सबसे अच्छा प्रदर्शन करनेवाले बच्चों को पेंसिल व कांपी का वितरण किया गया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता व वयापार मंडल के सदस्य राजेश जैसवाल, प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार पाण्डेय, शिक्षा मित्र सुनीता यादव, अभिभावक, राजेश राम, अनीता, विनय, सीताराम, एसएमसी सदस्य केतकी, एनम  मंजू वर्मा आदि मौजूद रहे। 

Related Articles

Comments

Back to Top