हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड लखनऊ आई0आर0डी परिसर मेंडिपो उपमहा-प्रबंधक श्री दया शंकर सिंह के नेतृत्व में ओनसाइट व औफ़साइट मॉकड्रिल का आयोजन
जनपत की खबर Mar 24, 2022 at 07:15 PM , 437 लखनऊ।
हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन
लिमिटेड लखनऊ आई0आर0डी परिसर मेंडिपो उपमहा-प्रबंधक श्री दया शंकर सिंह के नेतृत्व में ओनसाइट व औफ़साइट मॉकड्रिल का आयोजन
किया गया। इस कार्यक्रम में यूपीएसडीएमए ,एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, फैक्ट्री कार्यालय और अन्य तेल कंपनियोंसे आए हुए अधिकारी गणों ने भाग लिया।
डिपो में भारी मात्रा में तेल का भंडारण है, खतरों से निपटने की तैयारी परखने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में फायर से संबंधित पहलुओं को सबके सम्मुख रखा गया। इस कार्यक्रम की रूपरेखा सुनिश्चित करने और आत्मशक्ति को परखने के लिये आपदा बैठक काआयोजन किया गया।
एनडीआरएफ से श्री नीरज कुमार-Dy. Commandant ने एनडीआरएफ़ के दल का नेतृत्व किया । श्री विनय कुमार –कंपनी प्रभारी ने इनका बचाव व रेसक्यू में साथ दिया। ऊंचाई पर फंसे लोगों को इनहोने निकालने में मदद करी ।
एस0डी0आर0एफ़0 कंपनी प्रभारी श्री वीरेंद्र कुमार दुबे जी के नेतृत्व में डॉग स्क्वाड की सहायता से लापता लोगों को निकालने में लाभ मिला और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया ।
मॉक ड्रिल का सिनेरियो हैं कि भंडारण के एक पेट्रोल के टैंक से रिसाव के कारण आग की स्थिति बनी जिसे बुझाने के लिए फोम का इस्तेमाल हुआ। आग लगने के कारण 5 लोग जख्मी हो गए जिन्हें एनडीआरएफ और एसडीआरएफ़ की जॉइंट टीम ने घटनास्थल से बाहर निकाला और एंबुलेंस तक पहुंचाया जहां से उन्हें प्रथमोपचार देने के बाद डिपो के पास स्थित T.S. मिश्रा हॉस्पिटल तक भेजने की कार्रवाई की गई । इसी दौरान यह पता चला कि पास ही के एक टैंक के ऊपर 2 लोग फंसे हुए हैं। उनको नीचे उतारने के लिए एनडीआरएफ ने रस्सा विधि के सहारे दोनों लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। तत्पश्चात आग पर काबू पा लिया गया आग बुझाने की तैयारी और NDRF, SDRF, Fire Dept. Police, Medical,Factories का डिपो के कर्मचारियों के साथ तालमेल को सभी अतिथि गणों द्वारा सराहा गया और इस तरह मॉक ड्रिल की पूरी
प्रक्रिया संपन्न हुई।































Comments