अदभुत इंसान: दुनिया का सबसे रहस्यमय इंसान

परिवेश , 1424

कहते हैं यह दुनिया रहस्यों से भरी है . जब दिनिया रहस्यों से भरी है तो लोग भी रहस्यमय होंगे ही.दुनिया में ऐसे बहुत से इंसान हैं, जिनके रहस्य को आज तक न कोई जान पाया है , ना ही समझ पाया है. एक ऐसा ही रहस्यमयी इंसान 19वीं सदी में इंग्लैंड में हुआ करता था, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि उसके दो चेहरे थे, एक आगे और एक पीछे. यह दुनिया का इकलौता ऐसा शख्स था, जिसके एक नहीं बल्कि दो-दो चेहरे थे.

दो चेहरे वाले इस शख्स का नाम एडवर्ड मोरड्राके था. कहते हैं कि एडवर्ड का दूसरा चेहरा सक्रिय अवस्था में नहीं था, लेकिन जैसे ही वो सोने की कोशिश करते थे, उनका दूसरा चेहरा जाग जाता था. वह रात भर फुसफुसाता था.
साल 1985 में बोस्टन पोस्ट में एक लेख छपा था, जिसमें एडवर्ड का जिक्र किया गया था. उसमें लिखा था कि एडवर्ड अपने दूसरे चेहरे से काफी परेशान थे, क्योंकि इसकी वजह से वह कई-कई दिनों तक सो नहीं पाते थे.
कहा जाता है कि एडवर्ड अपने इलाज के लिए डॉक्टर के पास भी गए थे, लेकिन चूंकि उस वक्त की तकनीक इतनी विकसित नहीं थी, इसलिए इलाज संभव न हो सका. हालांकि कहा यह भी जाता है कि डॉक्टरों ने उनका इलाज करने से मना कर दिया था.
विज्ञापन
कहते हैं कि एडवर्ड के सिर के पीछे वाला चेहरा एक लड़की का था, जिसकी आंखें तो थीं, लेकिन वो देख नहीं सकती थीं. इसके अलावा उस चेहरे का मुंह भी था, लेकिन वो खा नहीं सकता था और ना ही जोर से बोल पाता था. बस फुसफुसाता था और वो भी नर्क के बारे में.

ऐसा कहा जाता है कि एडवर्ड जब खुश होते थे तो उनके दूसरे चेहरे को यह बर्दाश्त नहीं होता था और वो उनका उपहास करता था. इसके अलावा जब वो रोते थे तो उनका दूसरा चेहरा मुस्कुराता था.
कहते हैं कि एडवर्ड ने अपने दूसरे चेहर से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी. उस वक्त उनकी महज 37 साल थी. साल 1896 की मेडिकल इंसाइक्लोपीडिया में एडवर्ड की मेडिकल कंडीशन का जिक्र किया गया है, लेकिन फिर भी इस पर कई सवाल हैं. लोग इसे कहानी ही मानते हैं.

Related Articles

Comments

Back to Top