अदभुत झील : जहरीले पानी वाला झील

परिवेश , 571

हमारी दुनिया रहस्यों से भरी पडी है . कई बार ऐसे रहस्य सामने आ जाते है जिनके बारे में सुनकर दांतों तले उंगली दबा लेनी अप्दते है . आज हम एक ऐसे ही अदभुत झील  के बारे में बताने जा रहे है जिसका पानी पीने से आदमी मर जाता है.दुनिया में ऐसी कई खतरनाक झीलें हैं, जिनके रहस्य को आज तक कोई नहीं जान पाया है. कुछ इसी तरह का ही एक खतरनाक झील दक्षिण अफ्रीका के लिंपोपो प्रांत में है, जिसे फुन्दूजी झील के नाम से जाना जाता है. ऐसा माना जाता है कि इस झील का पानी जो भी पी ले, वो जिंदा नहीं बचता है. जल्द ही उसकी मौत हो जाती है.हालाँकि इस झील का पानी बहुत साफ़ दिखता है .

 
वहां के स्थानीय लोगों के कथन के  अनुसारप्राचीन समय में यहां से गुजर रहे एक कोढ़ी को यहां रहने वाले लोगों ने खाना खिलाने और आश्रय देने से मना कर दिया था, जिसके बाद वह उन लोगों को श्राप देकर उस झील में घुस गया और गायब हो गया. ऐसा कहा जाता है कि झील के अंदर से सुबह-सुबह ड्रमबजाने की आवाजें, जानवरों और लोगों की चीखें सुनाई पड़ती हैं. लोगों के बीच एक मान्यता यह भी है कि इस झील की रक्षा पहाड़ों पर रहने वाला एक विशाल अजगर करता है, जिसे प्रसन्न करने के लिए हर साल वेंदा आदिवासी एक नृत्य उत्सव का आयोजन करते हैं, जिसमें कुंवारी लड़कियां नाचती हैं.
इस झील का निर्माण प्राचीन समय में भूस्खलन के कारण मुटाली नदी का बहाव रुक जाने से हुआ था. अब ये रहस्य बना हुआ है कि इस नदी का पानी तो बिल्कुल साफ है, फिर इसमें ऐसा क्या है, जिसे पीते ही लोगों की मौत हो जाती है.
3 of
आपको बता दें कि इस झील के पानी का रहस्य जानने के लिए कई बार कोशिश की गई, लेकिन हर बार शोधकर्ताओं  को नाकामी ही हाथ लगी. कहते हैं कि साल 1946 में इस झील के पानी की सच्चाई जानने के लिए एंडी लेविन नाम का एक शख्स आया था. उसने वहां से पानी और कुछ पौधे लिए और चल दिया, लेकिन अचानक वह रास्ता भटक गया. ऐसा उसके साथ कई बार हुआ.

एंडी लेविन ने जब पानी और पौधा को फेंक दिया, तब जाकर उसे सही रास्ता दिखाई दिया.यह भी कहा जाता है की एक हफ्ते के बाद ही एंडी लेविन की  मौत हो गई
कई लोगों ने इस झील के रहस्य को जानने का प्रयास किया, लेकिन हर बार निराशा हाथ लगी. इस रहस्य का आज तक कोई जान नहीं पाया कि  आखिर क्यों, इस झील का पानी पीने के बाद कोई जिंदा क्यों नहीं बचा। कुछ लोगों का मानना है कि झील में कोई जहरीली गैस मिली हो सकती है. हालांकि, इस बात का अब तक कोई प्रमाण नहीं मिला है.

Related Articles

Comments

Back to Top