*शोहदों की गिरफ्तारी को दिया अल्टीमेटम*
अन्य खबरे Mar 05, 2022 at 10:22 PM , 330कानपुर।
दो दिन पहले दर्शन कर जिला मुख्यालय से टेंपो में वापस आ रही विवाहिता के साथ छेड़खानी और उसके पति की पिटाई का मामला अब तूल पकड़ रहा है।
शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य उपाध्यक्ष विमल सिंह की अगुवाई में कोतवाली गेट पर आ पहुंचे। नारेबाजी करते हुए छेड़खानी के हमले के आरोपित शोहदों की गिरफ्तारी की मांग की। मामले में पुलिस को ज्ञापन देकर शोहदों की गिरफ्तारी की मांग भी की। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी मामले में जल्द ही कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो वह आंदोलन करेंगे। इस दौरान अतुल पुजारी, बबलू तिवारी, हरी भूषण सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मामले में उपनिरीक्षक राधेश्याम सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हैं।
युवती से अश्लीलता करने पर शोहदा पिटा : मदाफरपुर। युवती को अकेली पाकर अश्लीलता करने वाले शोहदे को ग्रामीणों ने पकड़कर खूब पीटा। जब वह बेदम हो गया तो पुलिस को सौंप दिया। कोहंडौर थानाक्षेत्र में मदाफरपुर बाजार के पास स्थित नहर की पटरी से होकर एक युवती शुक्रवार को अकेले जा रही थी। उधर से गुजर रहा बाइक सवार युवक रुककर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। युवती ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और युवक को दबोच लिया। खेतों में दौड़ा-दौड़ाकर उसे पीटा फिर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उसे थाने लेकर चली गई। कोहंडौर एसओ बच्चेलाल प्रसाद ने बताया कि आरोपित युवक चंदीपुर का है। लेकिन उसके खिलाफ तहरीर नहीं मिली इसलिए शांतिभंग में उसका चालान कर दिया गया।
*Rakesh yadav ****



























Comments