*फर्जी मतदान कराने के आरोपित घर से फरार*
अन्य खबरे Mar 05, 2022 at 10:24 PM , 369सूरज मिश्रा
कानपुर।
कंधई थानाक्षेत्र के लौवार गांव में फर्जी मतदाता पहचान पत्र से मतदान कराने का मामला सामने आने के बाद एक जनप्रतिनिधि सहित आधा दर्जन लोग फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। गांव से दो वीडियो भी वायरल हुए हैं। जिसमें आरोपित जनप्रतिनिधि पर मछली मारने गए युवक की पिटाई करने और दूसरे में महिला ने धमकाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है।
अमहरा गांव के जनप्रतिनिधि पर कई लोगों के फर्जी मतदाता पहचान पत्र बनवाकर वोटिंग कराने का आरोप लगा है। मतदान के दिन ग्रामीणों ने 12 से अधिक फर्जी वोटर आई कार्ड पकड़े थे। जांच में पता चला कि पट्टी के एक कम्प्यूटर सेंटर से इस तरह के कार्ड बनाए गए थे। मतदान के दिन इसे लेकर हंगामा हुआ था। बाद में डीएम भी पहुंचे थे। दूसरे दिन आरोपित फरार हो गए। पुलिस उनकी खोज में जुटी है। मामले में गांव के राजेश कुमार वर्मा ने जनप्रतिनिधि सहित तीन पर मछली मानने से मना करने और पिटाई का आरोप लगाते हुए शिकायत की।
इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस गांव में जांच पड़ताल को गई थी।



























Comments