मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को किया संबोधित
अन्य खबरे Feb 22, 2022 at 03:53 PM , 425अयोध्या।
अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा और बीकापुर में पार्टी प्रत्याशी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को किया संबोधित। मुख्यमंत्री ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि इस चुनाव में सभी की निगाहें अयोध्या पर है। आज जो राम मंदिर बन रहा है क्या वह काम कांग्रेस, सपा या बसपा कर सकती थी. जिन लोगों ने राम मंदिर पर ताले लगवाए, जिन्होंने रामभक्तों पर गोली चलवाई क्या वे राम मंदिर का निर्माण कर सकते थे? आज अयोध्या एक सुंदर नगरी के रूप में विकसित हो रही है। इसलिए हमने फ़ैजाबाद को भी अयोध्या कर दिया है।और सभी पांचों सीटों पर कमल खिलाकर एक दमदार और मजबूत सरकार बनाना है।कहा सैफई महोत्सव और अयोध्या के दीपोत्सव का भी किया जिक्र। याद कीजिए समाजवादी पार्टी सरकार आई तो उसका पहला फैसला क्या था।आतंकियों को छोड़ने का काम था।रामजन्मभूमि पर आतंकी हमला हुआ था, उन आतंकियों को छोड़ने का काम किया।



























Comments