सु साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय का युवा महोत्सव
अन्य खबरे Feb 22, 2022 at 03:50 PM , 465अयोध्या।
का सु साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय का युवा महोत्सव साकेत अभिव्यंजना 2021-22 आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में 2 मार्च से 4 मार्च तक मनाया जाएगा । प्राचार्य डॉ अभय कुमार सिंह के निर्देशन एवं महाविद्यालय की सांस्कृतिक परिषद के तत्वाधान में आयोजित युवा महोत्सव का उद्घाटन समारोह दिनांक 2 मार्च को प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ होगा। 2 मार्च को देश भक्ति गीत प्रतियोगिता डॉक्टर सुरभि पाल एवं सुमधुर के संयोजकत्व मे,भाषण प्रतियोगिता डॉ निधि मिश्रा एवं डॉ प्रभात श्रीवास्तव के संयोजकत्व में, पोस्टर प्रतियोगिता डॉक्टर अंबरीष श्रीवास्तव एवं डॉक्टर पूनम जोशी के संयोजकत्व मे आयोजित होगी। 3 मार्च को काव्य पाठ प्रतियोगिता डॉक्टर बुशरा खातून एवं डॉक्टर छाया सिंह के संयोजकत्व में, मेहंदी प्रतियोगिता डॉ रीता सिंह एवं डॉ अनामिका माथुर के संयोजकत्व में,आशुकविता प्रतियोगिता डॉक्टर अखिलेश कुमार एवं डॉक्टर नीलम के संयोजकत्व में तथा रंगोली प्रतियोगिता डॉ कविता सिंह एवं डॉ अंबरीष श्रीवास्तव के संयोजकत्व में आयोजित होगी। सांस्कृतिक परिषद की अध्यक्षा डॉक्टर कुमुद सिंह ने बताया कि 4 मार्च को अपरान्ह 2:00 बजे से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा । प्राचार्य डॉ अभय कुमार सिंह ने युवा महोत्सव का मुख्य संयोजक डॉ मिर्जा शहाब शाह संकायाध्यक्ष वाणिज्य संकाय को बनाया है। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं को निर्देशित किया जाता है कि वे प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु प्रतियोगिता संयोजको से संपर्क करें।



























Comments