जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त को पुलिस कस्टडी रिमांड मे लेकर घटना में प्रयुक्त तमंचा को किया बरामद
अन्य खबरे Feb 10, 2022 at 08:38 PM , 267श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक केशवचन्द्र गोस्वामी व क्षेत्राधिकारी इकौना महेन्द्र पाल शर्मा के कुशल निर्देशन में उपनिरीक्षक सत्येंद्र नारायण राय चौकी प्रभारी रमवापुर द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 0081/2021 धारा 307,504 भादवि से संबंधित अभियुक्त अंजेश कुमार पाठक उर्फ अजय कुमार पाठक पुत्र श्रवण कुमार पाठक उर्फ राम भवन पाठक निवासी बगही थाना नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती जनपद श्रावस्ती जो न्यायिक अभिरक्षा जिला कारागार बहराइच में निरुद्ध था को माननीय न्यायालय के आदेश के क्रम में अभियुक्त को बुधवार को पुलिस अभिरक्षा (पुलिस कस्टडी रिमांड) में लेकर ग्राम बगही के उत्तर सिवान गन्ने के खेत से घटना में प्रयुक्त एक अदद नाजायज तमंचा 12 बोर व एक अदद खोखा कारतूस बरामद कर मुकदमे का विधि पूर्ण निस्तारण कर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 0008/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट मे अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी टीम मे उप निरीक्षक चौकी प्रभारी रमवापुर थाना नवीन माडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती जनपद श्रावस्ती,
आरक्षी इंद्रेश यादव,आरक्षी नीरज कुमार,आरक्षी पंकज कुमार थाना नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती जनपद श्रावस्ती।



























Comments